चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय) : क्षेत्र के कुंभी पंचायत से लगातार फरार चल रहे मुखिया अशोक महतो का प्रभार बीडीओ प्रियतम सम्राट ने पंचायत के उपमुखिया चंदन कुमार राजन उर्फ राजन यादव को सौंप दिया। उक्त बाबत बीडीओ ने बताया एक अपराधिक मामले में 07 मार्च 2022 में नामजद किया गया था। फलत: पंचायत का विकास कार्य बाधित था। जिसको लेकर पंचायत के वार्ड सदस्य कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत किया गया है। लगभग सात माह पूर्व पंचायत के वार्ड सदस्यों के द्वारा लिखित शिकायत बीपीआरओ एवं डीपीआरओ से किया गया। डीपीआरओ के आदेश के अनुसार पंचायत सचिव से मिले जांच प्रतिवेदन के अनुसार पंचायत से मुखिया लगातार फरार चल रहे थें। इसके बाबत थानाध्यक्ष से मिले प्रतिवेदन में पंचायत के मुखिया अशोक महतो अपराधिक मामले में वांछित हैं। और फरार चल रहे हैं। पुनः सभी वार्ड सदस्य के द्वारा मुखिया के फरार रहने तथा सात माह से पंचायत में एक भी आमसभा नहीं किए जाने पर उपमुखिया को मुखिया का दायित्व हस्तगत करा दिया गया। इधर उपमुखिया को मुखिया का प्रभार मिलने से पंचायत हर्ष का माहौल है। ग्रामीण रमेश यादव, वार्ड सदस्य अमरजीत यादव, संतोष पासवान, प्रमोद कुशवाहा, रघुवंश यादव, रामकृत सहनी, रामकरण यादव, संतोष यादव, धर्मराज कुमार सहित अन्य ने पंचायत के नए मुखिया राजन यादव को बधाई देते हुए पंचायत के विकास गतिशील बनाने की अपील की।
- Home-icon
- LATEST NEWS
- _BREAKING NEWS
- __ROAD ACCIDENT
- __WATER ACCIDENT
- __FIRE ACCIDENT
- __CRIME
- _BOLLYWOOD
- Mega Menu
- BIHAR NEWS
- _BEGUSARAI NEWS
- _SAMASTIPUR NEWS
- _PATNA
- INDIA NEWS
- _POLITICAL
- _BEGUSARAI
- __BEGUSARAI
- __BIRPUR
- __SAMHO AAKHO KUDA
- _BALIA
- __BALIA
- __SAHEBPUR KAMAL
- _TEGHRA
- __TEGHRA
- __MANSURCHAK
- __CHERIYA BARIYARPUR
- __CHHAURAHI
- __KHODAWANDPUR
- Politics
- Log in office