बेगूसराय में मंगलवार की सुबह ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग घायल हैं। हादसे के बाद लोगों के शव ऑटो में फंस गए। हादसा NH-31 फोरलेन पर थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के पास हुआ।
फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची है। पुलिस मृतकों के पहचान की कोशिश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि एक ऑटो सिमरिया की ओर से जीरोमाइल की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 5.30 बजे रतन चौक के पास स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को इसी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से 3 घायल को निजी अस्पताल भेजा गया है।
खबरे लागतार अपडेट की जा रही है.....