छात्रा से छेड़खानी के आरोप पर हंगामा, शिक्षक गिरफ्तार

 


खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में सहायक शिक्षक मो. मिस्वाहूल इश्लाम के विरुद्ध बुधवार की दोपहर एक नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा द्वारा घटना की जानकारी देने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं - उनके परिजन विद्यालय पहुंचकर हो हंगामा करने लगे। इस बीच उपद्रवियों ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ किया। कुछ सरकारी कागजात को भी नष्ट कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में कर लिया। घटना के बावत छात्रा की मां ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध लिखित शिकायत किया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी शिक्षक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है।