खोदावंदपुर अंचल को राज्य में तीसरा स्थान, विकास कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन

 


खोदावंदपुर (बेगूसराय)। संवाददाता। खोदावंदपुर अंचल ने विकासात्मक कार्यों में पूरे राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिहार के 534 अंचलों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी समीक्षात्मक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।


रिपोर्ट के अनुसार, खोदावंदपुर अंचल को विभिन्न मापदंडों पर उच्च अंक प्राप्त हुए हैं। परिमार्जन कार्य में 82.52, म्यूटेशन में 64.82, अभियान बसेरा में 97.14, आधार कार्ड सीडिंग में 81.95, ऑनलाइन एलपीसी में 90.00, जमाबंदी में 93.65 एवं सरकारी जमीन इंट्री में 93.13 अंक मिले हैं।


इतना ही नहीं, अंचल प्रशासन द्वारा जमीन अतिक्रमण के 40 मामलों का निष्पादन भी किया गया है, जो प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है।


इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि राजस्व वसूली के क्षेत्र में भी खोदावंदपुर अंचल बेगूसराय जिले में सबसे आगे रहा। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय प्रभारी अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी एवं सभी अंचल कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है।