जन सुराज पार्टी के नेता टिंकु राय ने चेरियाबरियारपुर में चलाया जन सम्पर्क अभियान, मुखिया रविनेश राही से की मुलाकात



बेगूसराय: जन सुराज पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मुखिया टिंकु राय ने शनिवार को चेरियाबरियारपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने चेरियाबरियारपुर सदर पंचायत के मुखिया रविनेश कुमार राही से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों तथा पार्टी की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा हुई। टिंकु राय ने जन सुराज पार्टी की विचारधारा, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और जनता से सीधे संवाद की रणनीति को विस्तार से साझा किया।

मुखिया रविनेश कुमार राही ने पार्टी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज जनता एक वैकल्पिक और ज़मीनी नेतृत्व की तलाश में है। उन्होंने जन सुराज पार्टी को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

टिंकु राय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंच बनाकर आम जन की समस्याओं को सुनना और समाधान देना है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी एक वैकल्पिक और पारदर्शी राजनीतिक व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रयासरत है, जिसमें जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। इस अवसर पर पंचायती राज प्रतिनिधि अजय शर्मा भी मौजूद रहे।

जन सम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया, और कई युवाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने पार्टी से जुड़ने में रुचि दिखाई।