जन सुराज पार्टी ने छौड़ाही में चलाया जन संवाद कार्यक्रम



बुधवार को छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के ऐजनी एवं सावंत पंचायत के गांव में जन सुराज पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य टिंकू राय के द्वारा जन संवाद सह  सदस्यता अभियान चलाया गया। वे इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लगातार लोगों को जन स्वराज पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भी उन्होंने ऐजनी एवं सावंत में जाकर सैकड़ों लोगों से मुलाकात की तथा लोगों को जन सुराज पार्टी एवं इसके संस्थापक प्रशांत किशोर के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर के द्वारा लोगों के नाम दिए गए संदेश के बारे में बताते हुए कहा कि, प्रशांत किशोर का कहना है कि, हमारी पार्टी किसी भी जाति या व्यक्ति की पार्टी नहीं है। यह सभी जनता की पार्टी है। सभी के हक के लिए हमारी पार्टी काम करने का प्रयास करेगी और उनके आवाज को मजबूत करेगी। अपनी एकता के लिए हमारी पार्टी में आप लोग शामिल हों। जन सुराज पार्टी के तत्वाधान में टिंकू राय, पूर्व मुखिया बाड़ा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें सैकड़ो  लोगों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता  को ग्रहण किया । इस संपर्क अभियान में सिकन्दर सहनी, डॉ लुकमान हकीम, मो रहमत अली, दीपू पासवान, शिबू पासवान समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।